क्या आप जानते है ? ये कुछ तस्वीरें होती हैं अशुभ, इन तस्वीरों को रखने से बढ़ती है गरीबी और दुर्भाग्य

Thursday 20 October 2016





कई लोगों को अपने घर में अलग-अलग तरह की तस्वीरें लगाने का शौक होता है। ऐसे में किन तस्वीरों को लगाना घर के लिए अच्छा है और किनको लगाने से बुरा प्रभाव पड़ता है, इसका फैसला कर पाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके भी घर या दुकान में इन में से कोई भी तस्वीर मौजूद है तो उसे तुरंत हटा देने में ही फायदा है।

बहते हुए पानी या झरने की तस्वीरें न लगाएं
घर में बहते पानी या झरनों की तस्वीरें न लगाएं।  बहते पानी की तस्वीर घर में हो रहे आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।  जिस घर में ऐसी तस्वीर होती है, वहाँ धन नहीं टिकता। 

हिंसक जानवरों की तस्वीर 
आज-कल जानवरों की पेंटिंग को घर में लगाना चलन में है।  देखने में आकर्षित लगाने वाली ये तस्वीरें नुकसानदायक साबित हो सकती है।  इससे घर में क्लेश और हिंसा बढाती हैं। 

रोते हुए या परेशान बच्चों की तस्वीरें 
आज-कल मॉडर्न आर्ट के नाम पर कई अजीब तरह की तस्वीरें लगाना चलन में हैं। कई लोगों के घर में रोते हुए बच्चों की तस्वीरें भी सजाई जाती हैं। ऐसी तस्वीरें लगाने से घर में दुर्भाग्य बढ़ता हैं। 

डूबते हुए नाव या जहाज़ की तस्वीरें 
डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो यह अपने साथ आपका सौभाग्य भी डूबा देती हैं। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या शो-पीस घर के रिश्तों पर बुरा असर डालती हैं। 

महाभारत की तस्वीर 
महाभारत पूजनीय ग्रन्थ हैं , लेकिन इसे घर में रखना अशुभ मन जाता हैं।  महाभारत युद्ध से संबंधित किसी भी तस्वीर को घर में रखने से तनाव और लड़ाई- झगड़े की स्थिति बनती हैं। 

किसी भी युद्ध को दर्शाती तस्वीर 
घर में किसी युद्ध , पिशाच या जादूगर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए , ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है।  घर के सदस्यों के आपसी प्रेम और विश्वास पर बुरा असर पड़ता हैं। 

ताजमहल की तस्वीर 
ताजमहल सुन्दर होने के साथ-साथ मुमताज की कब्रगाह भी है।  इसकी तस्वीर या शो-पीस रखने से निगेटिविटी फैलती है।  यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है , इसलिए इसे घर में न रखें। 

नटराज की तस्वीर 
लगभग हर नर्तक या नर्तकी के घर में नटराज की मूर्ति होती है।  इसमें भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में होते है , जो विनाश का सूचक माना जाता है।  इसीलिए इसे घर में रखने से बचें। 














 
Copyright © 2016. Aaj Ki Post.
Design by Herdiansyah Hamzah. & Distributed by Free Blogger Templates
Creative Commons License