क्या आप जानते है ‘कंडोम’ से जुडी यह कुछ रोचक जानकारी ?

Saturday 7 January 2017





कंडोम  के बारे में हम सब जानते हैं. ये भी मानना पड़ेगा कि कंडोम विज्ञान की जबरदस्त देन हैं लेकिन कभी सोचा है कि इसकी शुरुआत कब हुई ? आइए जानते हैं, कंडोम का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य.
1. .कंडोम  शब्द लैटिन भाषा के ‘कंडस‘ (Condus) शब्द से लिया गया हैं, जिसका अर्थ हैं संदूक.
2. कंडोम का इतिहास 15,000 साल पुराना हैं, फ्रांस की एक गुफा में कंडोम का आकार बना हुआ पाया गया हैं
3. 1350 ई.पू. के आसपास जानवरों की आंतो से कंडोम बनाये जाते थे.
4.  पहला रबर कंडोम सन् 1944 में बनाया गया था.
5. ऑस्ट्रेलिया में बच्चे शराब, सिगरेट ही नही बल्कि कंडोम भी नही खरीद सकते.
6.एक अंदाज के मुताबिक, हर साल दुनिया में 5 अरब से ज्यादा कंडोम प्रयोग होते हैं.
7. पुरूषों से ज्यादा कंडोम महिलायें खरीदती हैं.
8. सबसे पुराना कंडोम स्वीडन में पाया गया हैं.
9. अगर सेक्स के दौरान कंडोम का प्रयोग सही तरीके से किया जाए तो यह प्रेग्नेंसी रोकने में 98 फीसदी कारगार हैं.
10. पहले लोग एक कंडोम का इस्तेमाल दो बार करते थे, क्योंकि वो महंगा होता था, लेकिन उन्नीसवीं शताब्दी के आते-आते ये इतने सस्ते हो गए कि लोग उन्हें एक बार में इस्तेमाल में लाकर फेंक सकते थे.
11. 20वीं सदी में कंडोम मिलना बहुत मुश्किल होता था, इसे वेडिंग मशीन में रखा जाता था. 1928 में तो डाॅक्टर के प्रेसक्रिपशन के बाद ही इसे पाया जा सकता था.
12. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान, सैनिक अपनी राइफल को पानी से बचाने के लिए उसकी नली पर कंडोम चढ़ा देते थे.
13. दुनिया का सबसे बड़ा कंडोम 260 फीट लंबा हैं.
 
Copyright © 2016. Aaj Ki Post.
Design by Herdiansyah Hamzah. & Distributed by Free Blogger Templates
Creative Commons License