यहां रखी बांसुरी बनाती है मनचाहे साथी से विवाह के योग, जानें कहां बंसी रखने से मिलता है कौन-सा लाभ

Saturday 15 October 2016




बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी बांसुरी का खास स्थान माना जाता है। अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी अलग-अलग फल देने वाली मानी जाती है। अपने मनोकामना पूरी करने के लिए हर किसी को अपनी इच्छा के अनुसार बांसुरी रखनी चाहिए।

१. अपने बिस्तर के पास या तकिये के निचे लाल बांसुरी रखने के मनचाहे साथी से विवाह के योग बनाने    लगते है। 

२. व्यापार में वृद्धि और धन लाभ पाने के लिए दुकान के गल्ले या घर की तिजोरी में चांदी की बांसुरी        रखना अच्छा माना जाता है। 

३. घर के मंदिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखने से घर-परिवार के अटके जरुरी काम पुरे होने की संभावनाएं बनाने लगाती है। 

४. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़े को अपने बेडरूम में हरी बांसुरी रखना चाहिए।  उसे इस तरह     रखें की सभी को दिखाई न दे। 

५. कठिन और अहम् परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थी के कमरे में सफ़ेद बांसुरी रखना सबसे       अच्छा होता है। 

६. लंबे समय से चल रही बीमारी को ख़त्म करने या बीमारियोंसे बचने के लिए किचन में गोल्डन बांसुरी    रखना अच्छा होता है। 

७. घर-परिवार में चल रहे क्लेश या सदस्यों के बीच मतभेद ख़त्म करने के लिए एक ही रंग की दो बांसुरिया घर के हॉल में रखना शुभ होता है। 

८. परिवार या व्यापर को निगेटिविटी से बचाये रखने के लिए काले रंग से सजी बांसुरी घर या दुकान की     छत पर टांग  देना चाहिए। 

९. नया व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वालों को अपने कपड़ों की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी          रखना चाहिए। 

१०. जिन लोगों को मनचाही नौकरी पाने की इच्छा हो उन्हें अपने कमरे में मेन गेट के पास पीली  बांसुरी  रखने चाहिए। 











 
Copyright © 2016. Aaj Ki Post.
Design by Herdiansyah Hamzah. & Distributed by Free Blogger Templates
Creative Commons License