जीरा और नींबू के उपयोग से मोटापे को कहे बाय - बाय

Saturday 7 January 2017



मोटापे से परेशान लोग न जाने क्या क्या करते हैं  मार्किट में चल रहे प्रोडक्ट खरीद कर अपना पैसा बर्बाद करते हैं। आज हम आपको बताते हैं एक ऐसा घरेलु उपचार जिससे मोटापा कम हो जायेगा।
कम पैसो में जल्दी फायेदा देगा और इस उपचार से उपयोग करने के कुछ ही दिन में आप को रिजल्ट दिख जायेगा।

आइये जाने ये प्रयोग है क्या

साफ पानी में एक चम्मच जीरा शाम को भिगो कर रख दें। सुबह खाली पेट जीरा को चबा चबा कर खा लें। जिस पानी में जीरा भिगोया था उस पानी को चाय की तरह गर्म करें और इसमें आधा नींबू का रस मिलाये एक चम्मच शहद मिलाकर चाय की तरह पियें।
शरीर में हमारे द्वारा खाई गई वसा को जीरा अवशोषित नहीं होने देता है। गर्म पानी में नींबू शरीर में जमी हुई चर्बी को कम करता है। जिससे मोटापा कम हो जाता है।

प्रयोग करते समय यह कुछ बातें अवश्य ध्यान रखे

सुबह जीरा लेने के बाद नास्ता ना करें सीधा दोपहर का खाना खाएं। नहीं तो मन चाह रिजल्ट नहीं मिलेगा। खाना खाने से पहले एक प्लेट सलाद खाएं। भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग करें। रात को सोने से 3 घंटे पहले भोजन कर लें।
दोपहर और रात का भोजन करने के बादमे एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस डाल कर चाय की तरह पियें। खाना खाते समय ठंडा पानी ना पियें।
मीठा और चीनी से मोटापा बढ़ता है तो इससे परहेज करें। फलो का जूस पीने की जगह फल खाने चाहिए। इससे शरीर में फायबर भी मिलता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है।
 
Copyright © 2016. Aaj Ki Post.
Design by Herdiansyah Hamzah. & Distributed by Free Blogger Templates
Creative Commons License